युवा कांग्रेसी निकले CM हाउस का घेराव करने, पुलिस ने चलाई लाठियां

जयपुर। बेरोजगारी और नशे के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को आगे ना बढ़ने की नसीहत देते दिखे, लेकिन कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ते रहे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा- राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। इसके विरोध देश भर में युवा कांग्रेस कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर में भी सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोका और लाठियां चला दी।
जिलाध्यक्ष की पसलियाें में चोट लगी
शहीद स्मारक पर प्रदर्शन में लाठी चार्ज में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश सैनी की पसलियों में चोट आई है। उन्हें एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर ले गई।





