अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला: छात्र संगठनों का सड़क जाम कर प्रदर्शन, BJP ने की CBI जांच की मांग

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम में शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सेमिनार हॉल से उसका अर्धनग्न शरीर बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। जहां एक तरफ वामपंथी छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

वामपंथी छात्र संगठन करेंगे विरोध प्रदर्शन

वामपंथी छात्र संगठन ने कहा कि वे इस हत्या के विरोध में शनिवार और रविवार को पूरे पश्चिम बंगाल में सड़क जाम करेंगे। छात्र संगठन के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होने पहुंचे। एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा, “हम चाहते हैं कि मामले की जांच के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस का भी प्रतिनिधित्व हो।” मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए नर्सों ने भी रैली निकाली। बता दें कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में भी हत्या से पहले दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।

भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने छात्र संगठनों से राज्य सरकार की असुविधाजनक प्रतिक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान थे।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button