मेरठ में भगदड़ का तांडव: कथा के दौरान मची भगदड़ में कई महिलाएं घायल

मेरठ: यूपी के मेरठ में कई दिन से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा हो रही थी. आज शुक्रवार को कथा के आखिरी दिन अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम पहुंचे गए. इसी दौरान यहां भगदड़ मच गई. पंडाल में घुसने की आपधापी में कई महिलाओं के दबने की सूचना है. जिस समय भगदड़ मची उस समय पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा कह रहे थे|

कथा के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. हादसे में कई लोगों के घायल हुए हैं, जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने भगदड़ मचने पर खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश. हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल अस्पताल में भेजा गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं. किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. घटना गेट नंबर 1 पर हुई. मदद के लिए आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए हैं|

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारी स्थिति को संभालने की कोशिश में लगे हैं. बताया जा रहा है कि एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट बने थे. लेकिन, भीड़ ज्यादा होने की वजह से सभी लोग एंट्री गेट से ही बाहर भी निकलने लगे. इस वजह से वहां पर भगदड़ मच गई`

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button