Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को आम आदमी पार्टी ने उतारा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची के बाद महरौली सीट से मौजूदा विधायक नरेश यादव पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने इस बार फिर टिकट देने का फैसला लिया था. मगर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने अब चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है. शुक्रवार को नरेश यादव ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से अलग कर लिया है. इसकी पुष्टि विधायक नरेश यादव ने स्वयं की है|

कुरान शरीफ की बेअदबी का मामला

पिछले दिनों नरेश यादव बेअदबी के मामले में दोषी करार हुए थे. उन्होंने अरविंद केजरीवाल चुनाव से अलग होने का अनुरोध किया है. नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को आम आदमी पार्टी ने महरौली विधानसभा से का प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा है. पिछले महीने पंजाब के मालेरकोटला में करीब 8 वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को दो वर्ष की कैद और 11,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. मालेरकोटला के लोगों को 25 जून 2016 को कुरान शरीफ के फटे हुए पन्ने मिले थे. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था और इसी में नरेश यादव को भी नामजद किया गया था|

del ndl 01 aap naresh yadav vis 7201354 20122024130536 2012f 1734680136 1002

महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया

15 दिसंबर को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के 38 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. उसमें महरौली से फिर नरेश यादव को ही प्रत्याशी बनाने की जानकारी दी गई थी. नरेश यादव का नाम आने के बाद भाजपा ने इस पर एतराज जताया था. भाजपा का कहना था कि आम आदमी पार्टी अपने ऐसे विधायकों को टिकट दे रही है जिन पर गंभीर मामले दर्ज है और अभी कोर्ट ने सजा सुनाई है. अब करीब एक सप्ताह बाद आम आदमी पार्टी ने नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है|

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई