धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही, 5 प्रभारियों को किया गया सस्पेंड

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का महाभियान चल रहा है। इसी बीच खरीदी में लापरवाही बरतने वालों पर लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। वहीं जांजगीर चाम्पा जिले में धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई। जिसके बाद उप पंजीयक उमेश गुप्ता ने एक्शन लेते हुए केंद्र प्रभारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। उप पंजीयक ने खरीदी केंद्र में लापरवाही पाए जाने के बाद पकरिया, पोड़ीशंकर और अमोदा प्रभारी निलंबित कर दिया है। वहीं अमोरा और बछौद के प्रभारी को हटाया गया है। खरीदी केंद्र में प्रभारियों ने जरुरी इंतजाम नहीं किया था। जिसके बाद लापरवाही बरतने के नाम पर कार्यवाही हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई