बुमराह और आकाशदीप ने बचाया फॉलोऑन, ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे भारत

क्रिकेट। बिस्ब्रेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह और आकाशदीप के बीच 10वें विकेट की साझेदारी में बने 39 रनों के बल पर फालोऑन तो बचा लिया है लेकिन मैच बचाने उसे कल जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम की तरफ से बुमराह-आकाशदीप ने फॉलोऑन बचाया। खराब रोशनी के चलते चौथे दिन का खेल जल्दी समाप्त करने का फैसला किया। स्टंप्स तक भारत का स्कोर 252/9 रन रहा,भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 193 रन से पीछे हैं। भारत की तरफ से बुमराह (10*) और आकाश दीप (27*) रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 51 रनों के साथ की थी। पूरी उम्मीदें केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा से थीं। 74 के कुल स्कोर पर रोहित पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 27 गेंदों पर 10 रन बनाए। फिर राहुल और जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की और 67 रन जोड़े। केल राहुल शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन नाथन लियोन की गेंद पर उनको स्टीव स्मिथ ने लपक लिया। राहुल ने 139 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसके बाद जडेजा को नीतीश रेड्डी का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 194 पहुंचाया। नीतीश 16 रन ही बना सके।

मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर आउट हो गए। 213 के कुल स्कोर पर जडेजा भी पैट कमिंस के जाल में फंस गए और आउट हो गए। जडेजा ने 123 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। यहां लगा कि भारत फॉलोऑन नहीं बचा पाएगा, लेकिन बुमराह और आकाशदीप ने उसकी ये टेंशन खत्म कर दी। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल कुछ देर पहले खत्म कर दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई