शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा सरकारी डॉक्टर, बच्चे का इलाज करने से किया मना तो पिता ने बनाया वीडियो

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में एक डॉक्टर पर आरोप है कि, वह नशे की हालत में नाइट ड्यूटी पर पहुंचा। इसके चलते उस समय इलाज पर आए मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मौजूद एक युवक ने डॉक्टर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिकायत के बाद अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक अपने बीमार बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां उसने देखा कि, डॉक्टर नशे में अस्पताल पहुंचे हैं। युवक ने नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को भी दी। युवक ने बताया कि, जब वह अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर अनीश शराब के नशे में धुत होकर अपने कैबिन में बैठे हुए थे। उन्होंने बच्चे का इलाज करने से भी मना कर दिया। तब युवक ने डॉक्टर का वीडियो बनाया और अस्पताल अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। फिलहाल अस्पताल अधीक्षक मामले की जांच में जुट गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button