केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे नक्सली कमांडर के गांव, पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

बीजापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे छत्तीसगढ़ में है। आज मंत्री शाह का दूसरा दिन है। इस दौरान आज केंद्रीय मंत्री शाह बस्तर के अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री गुंडम पहुंचे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद है। यहां मंत्री शाह पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। मंत्री शाह के दौरे को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है।

जिसके बाद शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शाह ग्रामीणों के साथ मुलाकात के बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगे। शाम 4 बजे मंत्री शाह मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.15 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले वे कल 15 दिसंबर को बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button