डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा रोकने लागू होगा डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट, CM ने दिए संकेत

 दिल्ली। डॉक्टरों से देश भर में हो रही हिंसा के बीच उन्हें राहत देने वाली खबर दिल्ली से सामने आई है। दिल्ली सरकार डॉक्टर्स के लिए डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट ला सकती है। दिल्ली सीएम ने इसके संकेत दिए है। निजी होटल में हुए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस बात के संकेत दिए है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा, कि आप सरकार हमेशा दिल्ली के डॉक्टरों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और भविष्य में भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जब भी डॉक्टरों के लिए कोई नीति बनाई है, बिना भेद किए सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को उसमें शामिल किया। सरकारी- निजी क्षेत्र के डॉक्टरों, नर्सिंग और ब्लड बैंक कर्मचारियों सभी कोविड योद्धाओं को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी। हमने हमेशा उनका मान-सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया।

  शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम दिल्ली के लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसे सेक्टर हैं जो केवल सरकार के विभाग नहीं हैं। यह केवल सरकार का खर्च नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के भविष्य में निवेश है। इसलिए हमारी सरकार हमेशा से शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती आई है।  

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button