नगरी-सिहावा के युवा करेंगे देश की सेवा, 4 युवाओं का हुआ सुरक्षाबल में चयन

धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगरी- सिहावा के युवाओं का चयन सुरक्षाबलों में हुआ है। ग्राम घठुला से चयनित चार युवक अब अलग- अलग फोर्स ज्वाइन कर देश की सेवा करेंगे। उनकी इस कामयाबी पर चारों तरफ ख़ुशी का माहौल है। वहीं उनकी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दरअसल, घठुला गांव के रहने वाले चार युवाओं का चयन विभिन्न सुरक्षाबलों के लिए हुआ है। जिसके बाद चारों जवानों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सभी चयनित युवाओं ने अपने गांव में ही रह कर तैयारी की है। साथ में पढाई भी मन लगाकर करते थे। अपने शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सभी लोग दिन- रात कड़ी मेहनत करते थे। ठंड हो या बारिश हर मौसम में तडके सुबह उठकर कई किमी दौड़ लगाते थे। युवाओं की कड़ी मेहनत के बदौलत ही उनको आज यह कामयाबी मिली है।

इन युवाओं का हुआ चयन

चयनित जवानों की कामयाबी पर चारों के माता- पिता फुले नहीं समाएं। साथ ही उनकी कामयाबी पर ग्रामीणों ने देश सेवा में समर्पित होकर काम करने के लिए आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डिगेश निषाद पिता जगमोहन निषाद अग्निवीर , देव ओरसा पिता कृष्णा ओरसा सीआरपीएफ , कामता देव पिता फनेन्द्र देव आईटीबीपी, अभिषेक देव पिता जगमोहन देव बीएसफ के लिए चयन हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button