Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल, परिवार से मिलने पहुंचे मेगा स्टार चिरंजीवी और डिप्टी सीएम पवन कल्याण, मृतिक के पति का बयान आया सामने

नई दिल्ली। पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया है। वही कोर्ट ने अब अल्लू अर्जुन को 14 दिन न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। जिसके बाद हैदराबाद के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। इस मामले को लेकर हैदराबाद के सीएम से लेकर तमाम पार्टियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इसी कड़ी में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की भी प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने इस मामले में देने की बात कही। वही केटीआर ने अल्लू अर्जुन का सपोर्ट करते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। वही मेगा स्टार और डिप्टी सीएम पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के घर उसके परिवार से मिलने पहुंचे हैं।

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी पर जताई आपत्ति, कहा- ब्रेकफास्ट पूरा करने का भी वक्त नहीं दिया

अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वो गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते दिख रहे हैं। वो वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि उन्हें नाश्ता करने की अनुमति दी जाए। वो पुलिस से बातचीत में ये भी कह रहे हैं कि उन्हें बेडरूम से उठाया गया और कपड़े बदलने का मौका भी नहीं दिया गया।

अल्लू अर्जुन के परिवार के पास पहुंचे पवन कल्याण और चिरंजीवी

एक्टर पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के परिवार से मिलने हैदराबाद पहुंच चुके हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी पहले से ही पुष्पा 2 एक्टर के परिवार के साथ हैदराबाद में हैं।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं नहीं दूंगा दखल’

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद घटना पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। सीएम ने अपने बयान में कहा, ”मैं इस मामले से जुड़ी जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। पुलिस ने भगदड़ में हुई मौत के कारण कार्रवाई की है।

अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में आए केटीआर, राज्य सरकार को लिया आड़े हाथ

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद भारत राष्ट्र समिति के केटी रामा राव (केटीआर) ने पुष्पा एक्टर के बचाव में पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये शासन करने वालों की असुरक्षा की चरम सीमा है। उन्होंने लिखा है, ”भगदड़ के पीड़ितों के लिए मेरी सहानुभूति है लेकिन वो राज्य सरकार के ‘अत्याचारी व्यवहार’ की निंदा करते हैं।

मृतक के पति का बयान

इस पूरे मामले पर मीडिया के सामने भास्कर ने अपनी बात रखी है भास्कर ने कहा- मुझे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में पता ही नहीं था. उनका  इस पूरे मामले में कोई लेना-देना नहीं है. मेरी पत्नी की मौत वहां मची भगदड़ के कारण हुई है. मुझे पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. भास्कर के इस बयान से लगता है कि इस पूरे केस में नया मोड़ आने वाला है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई