RBI को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपियों ने रूसी भाषा में भेजा मेल

मुंबई। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने बताया। पुलिस ने बम की धमकी के संबंध में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 मुंबई पुलिस के जोन 1 डीसीपी ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल रूसी भाषा में था, जिसमें बैंक को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दे, कि आरबीआई को पूर्व में उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई