डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में रचा इतिहास, WCC 2024 में चीनी खिलाड़ी को हराकर बने वर्ल्ड चेस चैंपियन

World Chess Championship: भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। 18 साल के गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को 14वीं बाजी में हरा दिया। इस जीत के बाद डी गुकेश सबसे कम उम्र में शतरंज के विश्व चैंपियन बन गए हैं।
डी गुकेश ने कहा था कि मैं दुनिया का सबसे कम उम्र का शतरंज चैंपियन बनना चाहता हूं। 11 साल के गुकेश ने उस समय यह सपना देखा था, जिसे 7 साल के बाद आज पूरा भी कर दिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच 13 बाजियों तक बराबरी का मुकाबला चला। गुकेश और लिरेन 6.5-6.5 की बराबरी पर थे। इसके बाद 14वीं बाजी में डिंग लिरेन सफेद मोहरों से खेल रहे थे। लिहाज उनका पलड़ा भारी माना जा रहा था, लेकिन डी गुकेश ने सभी संभावनाओं को पीछे छोड़ते हुए बाजी अपने नाम कर ली।





