Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

PM Modi-Neeraj: पीएम मोदी ने पदक विजेता नीरज चोपड़ा से की बात, चोट पर लिया अपडेट, तारीफ में कही यह बात

पेरिस ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बात की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को बधाई दी और उनकी चोट पर अपडेट लिया। इस दौरान पीएम ने नीरज की मां की खेल भावना को भी सराहा।

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने फोन कॉल के दौरान कहा, “आपने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। देर रात 1 बजे भी लोग आपको एक्शन में देख रहे थे, उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे।” उन्होंने फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इसके लिए पीएम ने उनकी सराहना की। नीरज ने बताया कि चोटों के कारण वह खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, “मैं इन परिस्थितियों में भी अपने देश के लिए पदक जीतकर खुश हूं। खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।”

नीरज ने रचा इतिहास

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुए। ऐसा करने वाले वह स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट बन गए। उन्होंने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई