दोबारा पीएम करने कब्र से निकाली जा रही शिव प्रसाद की लाश, मृतक की बहन ने दायर की थी याचिका

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बहुचर्चित लोहारीडीह कांड में मृतक शिव प्रसाद साहू की बेटी ने दोबारा पीएम कराने याचिका दायर की थी। मध्यप्रदेशे हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा पीएम करने का आदेश दिया था। जिसके बाद कब्र खोदकर शिव प्रसाद साहू की लाश को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं इस मामले में 23 लोगों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। गौरतलब है कि, हत्या के आरोप में पुलिस ने 166 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने 33 महिला सहित 69 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
वहीं हत्या के शक में बंद विचाराधीन कैदी प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी। रेंगाखार थाने में इन सभी के खिलाफ अलग-अलग कुल पांच मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसमें ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करते हुए आवेदन किया था कि 23 लोग निर्दोष हैं। उनको भी सलाखों के भीतर रखा गया, इस पर कबीरधाम पुलिस ने एसआईटी टीम गठित की थी, जिसमें इन 23 लोगो के खिलाफ पुलिस कोई सबूत नहीं मिला। इसके चलते इन लोगों के खिलाफ दर्ज चार एफआईआर को रद्द किया गया। हालांकि अभी भी इनके खिलाफ एक मामला दर्ज है, जिसमें पुलिस के साथ लोहारीडीह कांड में बदसलूकी और मारपीट का मामला है। इस मामले में अदालत ने 23 अरोपियों को कल देर शाम 84 दिन बाद जमानत दी है।





