फिर लौटा चक्रवाती तूफान! इन 7 राज्यों में मचेगी तबाही

दिल्ली। देश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाको में बर्फबारी जारी है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी बार-बार दस्तक दे रहा है, जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिको से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

12 से 17 दिसंबर के बीच होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12-13, 16 और 17 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जहां गुरुवार को जमकर बादल बरसेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई