Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दो डिप्टी सीएम की मांग पर भड़के तेजस्वी यादव, राजद-कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में लगातार विवाद होने की बात सामने आ रही है। सहयोगी दल, राजद और कांग्रेस के बीच विवाद जारी है। कांग्रेस ने मांग की है, कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में पार्टी को डिप्टी सीएम के दो पद दिए जाएं मगर कांग्रेस की ओर से की गई यह मांग तेजस्वी यादव को पसंद नहीं आई है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के हिसाब से सीटों में बंटवारे की डिमांड रखी है। कांग्रेस की इस डिमांड का भी तेजस्वी पूर्व में विरोध कर चुके है।  इससे पहले राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के मुद्दे पर ममता की वकालत करके कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। माना जा रहा है कि दोनों दलों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के बिहार सह प्रभारी शाहनवाज आलम का कहना है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति में कांग्रेस को दो डिप्टी सीएम के पद मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि इनमें से एक डिप्टी सीएम मुस्लिम और दूसरा सामान्य वर्ग से होना चाहिए। जानकारों का मानना है कि आलम ने यह बयान देकर पार्टी का खोया हुआ पारंपरिक जनाधार फिर से खड़ा करने की कोशिश की है।  राजद की ओर से इस डिमांड पर आपत्ति जताई गई है। दरअसल यदि इंडिया गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के दौरान जीत हासिल की तो कांग्रेस की यह मांग पूरी करना राजद के लिए आसान नहीं होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई