राज्यसभा उपचुनाव: BJP ने हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान 

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा सोमवार को कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा से रेखा शर्मा आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया और ओडिशा से सुजीत कुमार उम्मीदवार होंगे। आपको बता दे बीजेपी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में जिन प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है, वे सभी दूसरे दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए है। आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने पिछले महीने नवंबर में 4 राज्यों में राज्यसभा की रिक्त 6 सीटों के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। 

इस दिन कार्यकाल होगा खत्म

राज्यसभा सदस्य के रूप में बीड़ा मस्तान यादव और रयागा कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को खत्म हो रहा था। जबकि वेंकटरमण राव मोपीदेवी का कार्यकाल 21 जून, 2026 को खत्म हो रहा था। आंध्र प्रदेश के अलावा ओडिशा में एक सीट तब खाली हुई जब सुजीत कुमार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को पूरा हो रहा था। इसी तरह बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।   

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई