‘शिवराज देश के लाडले हैं, किसानों के भी…’ किसान आंदोलन के बीच राज्यसभा में सभापति धनखड़ ने की तारीफ..

दिल्ली। किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली आने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच, राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की।

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों का मुद्दा राज्यसभा में उठा तो सभापति ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान देश के लाड़ले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे किसानों के भी लाड़ले बनेंगे। अपने नाम के अनुरूप काम करेंगे।

सभापति ने कांग्रेस के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे खुशी होती कि जयराम रमेश किसानों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते और चर्चा करते।

राज्यसभा में शिवराज सिंह ने दिया बयान

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने एमएसपी पर फसलें खरीदी हैं। 101 फसलों को इस श्रेणी में रखा है। 2004 में 7 लाख 31 करोड़ की एमएसपी की खरीदी गई थी। यह आंकड़ा 2014 में बढ़कर 31 करोड़ 20 लाख हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

दिल्ली कूच के लिए किसानों का संघर्ष

इस बीच, हरियाणा – दिल्ली सीमा पर पंजाब के किसान जुटे हैं। किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली है। पुलिस ने पूरा रास्ता रोक दिया है। इसके बाद किसान संगठनों का कहना है कि वे पैदल की दिल्ली जाना चाहते हैं। इसकी अनुमति दी जाए।

शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। अंबाला के कई गांवों में इंटरनेट बंद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Optimized by Optimole
Men’s Hair Care Tips: पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे, एक बार आजमा कर देख लें Mustard Oil Vs Desi Ghee: देसी घी या सरसों का तेल, खाने और हेल्थ के लिए कौन सा है फायदेमंद? यहां जानें
Men’s Hair Care Tips: पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे, एक बार आजमा कर देख लें Mustard Oil Vs Desi Ghee: देसी घी या सरसों का तेल, खाने और हेल्थ के लिए कौन सा है फायदेमंद? यहां जानें Diet Plan: किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को क्या चीजें खानी चाहिए? डॉक्टर ने दी जानकारी, यहां जानिए विस्तार से Facial Side Effect: बार-बार फेशियल कराने से बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत, यहां जान लें इसके बड़े नुकसान