धमकियों की बौछार : पंडित धीरेंद्र शास्त्री को फिर मिली धमकी, खुलेआम मंच पर बोले कट्टरपंथी

भोपालः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार सुर्खियों में आ गए हैं. उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। और बड़ी खबर ये है कि इस बार उन्हें धमकी किसी मोबाइल य़ा लेटर के जरिए नहीं, बल्कि खुले मंच से मिली है। दरअसल ये धमकी उन्हें पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने उन्हें दी है। उन्होंने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। साथ ही परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दे डाली। फिलहाल परवाना की इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे परवाना ने हरमंदिर साहिब से जोड़ दिया। हालांकि शास्त्री के समर्थकों का कहना है कि यह बयान कलकी धाम के संदर्भ में था, न कि गोल्डन टेम्पल के लिए। पंजाब के कपूरथला जिले के कादराबाद गांव में 26 से 30 नवंबर तक 5 दिन का समागम था। जिसके मंच से बरजिंदर परवाना ने धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी थी। इसका वीडियो सामने आया है। बरजिंदर परवाना ने कहा- बागेश्वर धाम वाले साधु ने बयान दिया कि वह जो हरमंदिर है, वहां हम अपनी पूजा करेंगे। अभिषेक करेंगे और मंदिर बनाएंगे। मैं कहता हूं कि आओ, पर एक बात याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। उसे अंदर पैर नहीं रखने दिया। यहां लाखों की फौज आई, उसे हमने गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ाया। परवाना ने कहा कि बागेश्वर वाला बाबा नोट कर ले कि आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी टकरेंगे और चाहे जैसे मर्जी हो, तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए।

बता दें कि इससे पहले भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। बीतें दिनों उनकी हिंदू एकता यात्रा के दौरान भी एक शख्स ने उनके उपर मोबाइल फेंक दिया था। उसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई