तमिलनाडु व पुडुचेरी में लैंडफॉल से पहले रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश तक दिखा असर..

इंदौर। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के कारण अब सुबह और शाम के साथ-साथ दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से और ठंड बढ़ जाएगी, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव आया है। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यह तूफान आज दोपहर तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। लोग किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए सतर्क रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

फेंगल तूफान का मध्य प्रदेश पर असर

  • अमूमन उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाएं उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग को ठंडा करते हुए भोपाल की तरफ बढ़ती हैं। उसके बाद भी भोपाल और आसपास के जिलों में रात का तापमान ग्वालियर, चंबल संभाग की तुलना में बढ़ा हुआ रहता है।
  • इस बार भोपाल में जहां एक सप्ताह में दूसरी बार शीतलहर की स्थिति बन चुकी है, वहीं ग्वालियर, चंबल संभाग में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल के असर से ऊपर के स्तर से उत्तरी हवाएं आ रही हैं।
  • इसके अलावा तूफान के प्रभाव से मध्य प्रदेश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी क्षेत्र से नमी तेजी से कम हो रही है। इस वजह से भोपाल, जबलपुर और इनके आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट हो रही है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button