एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया, महाराष्ट्र व झारखंड में NDA का रहेगा जलवा..

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का फैसला अब ईवीएम में बंद है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए।

महाराष्ट्र में 6 एग्जिट पोल में से 5 भाजपा नेतृ्त्व वाली महायुति की सरकार की बनने की संभावना जता रहे हैं। केवल एक ही जो उम्मीद जता रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में बन सकती है। झारखंड में अभी तक 4 एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। चारों में यह अनुमान बताया गया है कि झारखंड में भाजपा का ही मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठेगा

महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति की बल्ले-बल्ले

महाराष्ट्र में Matrize के एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (NDA) की सरकार बनते दिख रही है। महायुति को 137 से 157 सीटें मिल रही हैं। महाविकास अघाड़ी (INDIA) को 126 से 146 सीटें मिलने जा रही हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसीमहायुतिमहाविकास अघाड़ीअन्य
न्यूज 18 मैट्रिज150-170110-1308-10
P-MARAQ137-157126-1468-10
चाणक्य स्ट्रेटजीज152-160130-1386-8
पीपुल्स पल्स175-19585-1127-12
इलेक्टोरल एज11815020
पोल डायरी122-18669-12112-29

झारखंड में NDA के सिर सज सकता है ताज

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भी भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का जलवा रह सकता है। 81 सीटों पर एनडी गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि जेएमएम कांग्रेस के आईएनडीआईए गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसीNDAUPAअन्य
भास्कर रिपोर्टर पोल37-4036-390-2
न्यूज 18 मैट्रिज42-4725-301-4
P-MARAQ31-4037-4700
चाणक्य स्ट्रेटजीज45-5035-383-5
पीपुल्स पल्स44-5325-375-9
टाइम्स-नाउ-JVC40-4430-401
एक्सिस माइ इंडिया255303

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के महायुति गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी (आईएनडीआईए) के खिलाफ अपनी ताकत लगाई है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) शामिल हैं। दोनों ही गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में जोरदार प्रचार अभियान चलाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई