रायपुर में भीषण सड़क हादसा, आई-20 कार पेड़ से टकराई, 4 घायल

रायपुर। रायपुर में आज सुबह तेज रफ्तार के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यह हादसा सरस्वती थाना क्षेत्र के नालंदा परिसर के पास हुआ, जहां एक आई-20 कार ने तेज रफ्तार में फुटपाथ पर चढ़ते हुए सड़क किनारे लगे ठेले को टक्कर मार दी और सीधे एक पेड़ में जा धसीं. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. सभी घायलों का उपचार जारी है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद इस मामले और भी जानकारी सामने आ सकेगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button