Sex racket:राजनांदगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़, लॉज संचालक गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर आमने आई है। पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के एक लॉज में रेड मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इलाके का आदतन बदमाश अपने लॉज में देह व्यापार संचालित कर रहा था। पुलिस ने संचालक को भी दो ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित दिगंबर लॉज में लंबे समय से अनैतिक व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लॉज के संचालक के द्वारा ही देह व्यापार संचालित की जा रही है। जिस पर एसपी मोहित गर्ग ने एडिशनल एसपी राहुल शर्मा को मामले की जांच और कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए थे। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर एडिशनल एसपी राहुल शर्मा ने सीएसपी राजनांदगांव पुष्पेंद्र नायक को अपने मार्गदर्शन में मामले की जांच वह कार्रवाई का जिम्मा सौंपा। जिस पर पुलिस के द्वारा पहले ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को भेजा गया और मामले को पुख्ता किया गया।

मामला पुख्ता होने के बाद सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने थाना कोतवाली प्रभारी संजय बरेठ, साइबर सेल राजनंदगांव के प्रभारी विनय पम्मार सहित पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम बनाई और लॉज की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड में दो कमरों में दो पुरुष बाहर से बुलाई गई दो काल गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके अलावा होटल से एक अन्य महिला भी मिली। पूछताछ में यह जानकारी आई की लॉज संचालक ने उसे भी देह व्यापार के लिए बाहर से बुलवाया है। जांच में जानकारी सामने आई कि इलाके का पुराना बदमाश प्रीमन जैन इस लाज का मालिक है और उसके द्वारा बाहर से काल गर्ल बुला देह व्यापार का संचालन करवाया जाता है। आरोपियों के कब्जे से 6 नग स्क्रीन टच मोबाइल कीमती 60 हजार रुपए,नगदी रकम 4400 रुपए, 4 पैकेट कंडोम जप्त किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई