Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

15 साल पहले नवंबर में कांपा था बिलासपुर, पारा 9.2 डिग्री..

 बिलासपुर। इस माह अब तक सबसे कम चार नवंबर को 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। जिसके छंटते ही ठंड का असर तेज हो जाएगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बने रह सकता है।

12 नवंबर के बाद आसमान के खुलते ही ठंड का असर तेज होगा। वनाचंल क्षेत्र पेंड्रारोड में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां रात में अच्छी ठंड है। कहीं-कहीं ग्रामीण अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी मौसम शानदार बना हुआ है। पर्यटक भी इस मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। खासकर पिकनिक के लिए इस बार खास प्लानिंग है। पर्यटकों की पसंद कोटा डेम, खुंटाघाट, लोरमी के अलावा जीपीएम और अमरकंटक प्राथमिकता में है। वहीं मदकू दीप, ताला और मस्तुरी भी पसंद है।

आज पिकनिक स्पाट में भीड़

मौसम में बदलाव के साथ पिकनिक स्पाट पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। रविवार छूट्टी के कारण भीड़ रहेगी। बता दें कि जैसे ही सर्दियों की ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, पिकनिक स्पाट्स पर लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगता है। परिवारों और दोस्तों के साथ पिकनिक का मजा लेने के लिए लोग पहाड़ियों, झीलों, और हरियाली से घिरे स्थलों का रुख करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस मौसम में खुले आसमान के नीचे घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर वीकेंड पर पिकनिक स्थलों की भीड़ बढ़ जाती है।

10 वर्षों में ऐसा रहा तापमा नवर्ष न्यूनतम तापमान तिथि

2023 15.6 26

2022 12.0 26

2021 12.4 29

2020 12.4 24

2019 15.5 26

2018 12.5 25

2017 11.4 26

2016 11.2 23

2015 15.4 27

2014 11.1 20

नोट: वर्ष 2009 में 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान: 9.2 डिग्री सेल्सियस था

  • प्रमुख शहरों का तापमान
  • शहर अधिकतम न्यूनतम
  • बिलासपुर 31.6 20.5
  • पेंड्रारोड 29.6 16.8
  • अंबिकापुर 29.4 16.4
  • माना 31.6 19.7
  • जगदलपुर 31.7 19.8
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई