Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Lawrence Bishnoi से चैट करना चाहती हैं सलमान की एक्स Somy Ali…

इंदौर। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। इस हत्याकांड में भी साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई पहले सलमान खान को भी धमकी दे चुका है और अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवा चुका है।

ताजा खबर यह है कि सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के लिए इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा है। सोमी अली ने संदेश दिया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से बात करना चाहती है। पढ़िए सोमी अली का पूरा मैसेज-

नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझसे कुछ बातें करने हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसा हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। यकीन मानिये कि ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आप का। शुक्रिया।

 

swjd3qwv

 

बिश्नोई समाज से पहले भी गुजारिश कर चुकीं सोमी अली

1999 में सलमान खान से ब्रेकअप के बाद सोमी अली मुंबई से अमेरिका चली गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। सलमान से अलग होने के बाद भी सोमी ने कई बार उनका बचाव किया।

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सोमी ने बिश्नोई समाज से अपील की थी कि वो सलमान खान को उनकी गलती के लिए माफ कर दे। सोमी ने कहा था, ‘यदि आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। मैं खेल के रूप में किसी भी जीव के शिकार का समर्थन नहीं करती, लेकिन यह घटना कई साल पहले हो चुकी है। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के प्रमुख से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर सलमान ने कोई गलती की है तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं और कृपया उन्हें माफ कर दें।’

(1990 के दशक में सोमी अली के साथ सलमान खान।)

सोमी ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि किसी की जान लेना स्वीकार्य नहीं है, चाहे ऐसा करने वाला सलमान हो या एक कोई और। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था और वकीलों पर पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समुदाय से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। जो कुछ भी हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता। जो बीत गया, उसे बीत जाने दो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई