अपराजिता के फूल इन भगवान को चढ़ाने से धन की होगी बरसात…

इंदौर। हिंदू धर्म में पूजा के लिए अपराजिता के फूल बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह बहुत ही शुभ माने जाते हैं, क्योंकि इनको मां दुर्गा का अवतार कहा गया है। पूजा के दौरान इनका उपयोग करना चाहिए, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। यह फूल कई भगवान को पसंद हैं। उनमें से भगवान विष्णु भी हैं। ऐसा माना जाता है कि उनको अपराजिता का फूल चढ़ाने से घर में समृद्धि आती है।

शनि देव अपराजिता के फूल से होंगे खुश

आपसे शनि देव बहुत ही क्रोधित है, तो अपराजिता के फूल का उपाय कर सकते हैं। दरअसल, शनि देव का यह फूल काफी पसंद है। ऐसे में आप यह फूल उन पर चढ़ाते हैं, तो वह काफी प्रसन्न होंगे। आपके जीवन की समस्या को खत्म करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी इस फूल को चढ़ाने से खुशियां आएंगी।

अपराजिता के फूल को कहते हैं विष्णुप्रिया

अपराजिता के फूल को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। आप नाम से समझ गए होंगे कि यह फूल भगवान विष्णु को कितना पसंद है। इस फूल को भगवान विष्णु को चढ़ाने से वह तो प्रसन्न होते ही हैं। आपको माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में धन से संबंधित समस्याएं जीवन से खत्म होने लगती हैं।

घर में लगाएं नीले रंग का अपराजिता का फूल

अपराजिता का फूल दो रंग का आता है। यह नीला और सफेद रंग का होता है। आप घर में नीले रंग का फूल लगाएंगे, तो यह काफी शुभ होगा। 3 अपराजिता के फूल को हर सोमवार और शनिवार को बहते पानी में डाल दें। ऐसा करने से आपके जीवन से धन की समस्या खत्म हो जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button