“गौवंशों की रक्षा में उतरेंगे सक्षम कार्यकर्ता, निगम और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी”

जगदलपुर : सक्षम नगर अध्यक्ष सुनील नत्थानी ना बताया कि बारम्बार सक्षम द्वारा प्रशासन व निगम अधिकारियो को गौ वंशो की सुरक्षा हेतु लिखित मे सुचना के रूप मे जानकारी दी जा रही है लेकिन प्रसाशन इसे नजर अंदाज करते आ रहा है जिसमे निगम के साथ साथ यातायात विभाग भी जिम्मेदार है।

गौवंशो की सुरक्षा के लिए पूर्व मे हमने 4 दिन का भूख हड़ताल किया, निगम घेराव किया ना जाने कितने ज्ञापन सौपे लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा और सडक पर बैठे गौ वंशो की दुर्घटना से मृत्यु का दर बढ़ता ही जा रहा है।

नत्थानी ने कहा कि बुधवार दिनांक 3 अक्टूबर तक सडक से गौ वंशो को ना हटाया गया या तो 4 अक्टूबर से सक्षम निगम या यातायात थाने के सामने उग्र आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ी तो नगर निगम या यातायात थाने के सामने आमरण अनसन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई