दिल्ली में बदमाश ने फ्लाईओवर पर चलती कार से नीचे लगा दी छलांग, मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में पुलिस को अपने पीछे देखकर गिरफ्तारी के डर से भागे एक बदमाश ने फ्लाईओवर पर चलती कार से नीचे छलांग लगा दी. नीचे कूदने वाले आरोपी की पहचान जाकिर उर्फ सोनू के रूप में की गई है जिसके खिलाफ दस से ज्यादा केस दर्ज हैं. पुलिस ने पीछा कर तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जबकि सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज थे. उस पर पूर्वी दिल्ली में जेल में बंद गैंगस्टर इरफान उर्फ ​​छेनू द्वारा चलाए जा रहे गिरोह का सदस्य होने का संदेह है. सोनू को चार अन्य संदिग्धों अफसर, नदीम, आबिद और शोएब के साथ शाहदरा फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे एसयूवी में यात्रा करते समय पकड़ा गया.

एक अधिकारी के अनुसार, जब पुलिस उनकी तलाशी ले रही थी, तब जाकिर ने भागने की कोशिश की और फ्लाईओवर से कूद गया. कूदते समय उसने एक पेड़ की टहनी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ फिसल गया और वह सड़क पर गिर गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अवसाद में था मृतक: आरोपी के पास से ऑस्ट्रिया में बनी एक रिवॉल्वर, सात राउंड जिंदा कारतूस, दो 30 बोर की पिस्तौल और तीन देसी कट्टे बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने बताया स्थानीय पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. अधिकारी ने बताया कि सोनू अवसाद रोधी दवाएं ले रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button