क्लासरूम में लड़ाई कर रहे थे छात्र, दौड़ लगाकर पहुंची टीचर, मिला ऐसा सरप्राइज कि गुस्सा..

हैदराबाद: महाराष्ट्र के एक स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. यह शिक्षक दिवस (5 सितंबर) का बताया जा रहा है. जिसमें स्कूल के छात्र टीचर्स डे पर अपनी टीचर को खूबसूरत सरप्राइज देते हुए दिख रहे हैं.

बताया गया है कि शिक्षक दिवस के दिन छात्रों ने आपस में लड़ाई का नाटक किया. छात्रों के झगड़ने की आवाज सुनकर महिला टीचर दौड़कर क्लासरूम में पहुंचती है. एक समय के लिए वह गुस्सा करती है, तभी सभी छात्र टीचर को सरप्राइज देते हुए उसका स्वागत करते हैं. छात्रों ने टीचर को गुलदस्ता भेंट किया.

सातारा जिले के कराड में स्थित जयवंत इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा सरगम ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो क्लिप की शुरुआत में टीचर को क्लासरूम में हो रही लड़ाई को सुलझाने के लिए भागते हुए दिखाया गया है. हालांकि, जैसे ही वह क्लासरूम में घुसी, उसका स्वागत कंफेद्दी की बौछारों और तालियां बजाकर किया गया. जिससे टीचर का गुस्सा जल्द ही खुशी में बदल गया, क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि यह सब छात्रों ने सरप्राइज देने के लिए किया.

इंटरनेट पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी टिप्पणियों के जरिये टीचर और छात्रों दोनों की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि लड़ाई के बारे में सुनकर जिस तरह से टीचर क्लासरूम की ओर भागी, उससे पता चलता है कि वह छात्रों का कितना ख्याल रखती हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button