शिवसेना UBT नेता के बेटे की हार्ट अटैक से मौत, रिक्शा चालक से बहस के दौरान पड़ा दिल का दौरा

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता के 45 वर्षीय बेटे की महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक ऑटोरिक्शा चालक के साथ बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब अविभाजित शिवसेना के पूर्व ठाणे जिला प्रमुख रघुनाथ मोरे के बेटे मिलिंद मोरे अपने परिवार के साथ नवापुर स्थित एक रिसॉर्ट में गए थे, तभी रविवार देर शाम यह घटना घटी.

रिक्शा चालक से हुआ झगड़ा
उन्होंने कहा, “रिसॉर्ट से बाहर निकलते समय उनका एक रिक्शा चालक से झगड़ा हुआ, इसी दौरान वह बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है.”

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

डीसीपी ने बताया कि मोरे के परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मिलिंद मोरे शिवसेना (यूबीटी) की ठाणे इकाई के उप प्रमुख हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई