‘साहब! मैंने पत्नी को मार डाला’, थाने पहुंचकर पति ने बताई हत्या करने की पूरी वजह 

‘नई दिल्ली: राजधानी में एक व्यक्ति ने शक के कारण अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास जा पहुंचा. एडिशनल डीसीपी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रशांत विहार थाना इलाके के रजापुर गांव सेक्टर 9 में व्यक्ति ने पुलिस को पत्नी की हत्या के बारे में बताया. मृतक महिला की पहचान कंचन के रूप में हुई है. वहीं उसके पति की पहचान राम कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले हुई थी. वह राजापुर गांव, रोहिणी में किराए के मकान में रह रहा था. उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी, जिससे वह पत्नी पर हमेशा शक करता था. इस दौरान 13 सितंबर को पती-पत्नी में तीखी बहस हुई, जिसमें आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है. वहीं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. इससे पहले दिल्ली के वजीराबाद इलाके से शक के चलते पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया था.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई