कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से सहमे लोग 

कानपुर : जिले में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हाेने से बच गया. शिवराजपुर इलाके में रविवार की रात अनवरगंज-कासगंज रूट पर कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे पटरी पर रखी गैस सिलेंडर से टकरा गई. इससे तेज धमाका हुआ. यात्री समेत आसपास के लोग सहम गए. चालक ने मौके पर ही ट्रेन रोक दी. रेलवे के तमाम अफसरों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पटरी से कुछ दूरी पर सिलेंडर के अवशेष और पेट्रोल से भरी बोतल समेत अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की हैं. पुलिस के अनुसार ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत सिलेंडर को रेलवे लाइन पर रखा गया था.

सरजापुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 8:30 बजे कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) अनवरगंज-कासगंज रूट से गुजर रही थी. इस दौरान ट्रेन ने जैसे ही मुंडेरी क्रॉसिंग को पार किया, उसी दौरान पटरी पर रखा एक एलपीजी सिलेंडर ट्रेन से टकरा गया. इससे तेज धमाका हुआ. लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत वहीं पर रोक दिया.

इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे के अफसरों को दी. कुछ ही देर में रेलवे के तमाम अफसरों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. मौके की जांच-पड़ताल की गई. कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए. डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास का निरीक्षण शुरू किया तो कुछ दूरी पर उन्हें एक एलपीजी सिलेंडर, माचिस और पेट्रोल से भरी बोतल मिली, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से इन सभी चीजों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया.

हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही. इसके अलावा लखनऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए जा रही लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस को भी बिल्हौर स्टेशन पर ही रोक दिया गया. मौके पर पहुंचे इज्जत नगर मंडल के अफसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर रखा सिलेंडर बरामद कर लिया है. ट्रेन से टकराने पर सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेन की स्पीड तेज होती तो सिलेंडर में विस्फोट हो सकता था. कन्नौज की रेलवे पुलिस भी घटना स्थल की जांच कर रही है.

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई