बाल-बाल बचे सीएम… रेलवे पुल से बाढ़ का जायजा ले रहे थे और तभी अचानक आ गई ट्रेन…

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (video) सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री (CM) चंद्रबाबू (Chandrababu Naidu) नायडू बाढ़ प्रभावित मधुरानगर का निरीक्षण कर रहे हैं. वे रेलवे ब्रिज (railway bridge) से बाढ़ का जायजा ले रहे थे, तभी ट्रेन आ गई (train arrived). ट्रेन जब ब्रिज से गुजरी तो सीएम नायडू और ट्रेन के बीच कुछ इंच का ही फासला था. वीडियो देखने वाला हर शख्स यही कह रहा है कि ‘बाल-बाल बचे चंद्रबाबू नायडू’.

बाढ़ प्रभावित इलाके का ले रहे थे जायजा

IANS की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके काफी करीब से गुजर गई। वह गुरुवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित मधुरानगर में बुडामेरु के दौरे पर थे और रेलवे ब्रिज पर चलते हुए इलाके का जायजा ले रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री रेलवे ब्रिज पर चलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके पास से होकर गुजरी, गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ का कहर

बता दें कि आंध्र प्रदेश बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा है। आंध्र प्रदेश में नदियां उफान पर है। सैकड़ों इलाके पानी में डूब चुके हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सुध लें। नायडू खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की थी और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई