प्राचार्य को धमकी: लोहर्सी स्कूल में प्राचार्य को धमकी देने का आरोप….
व्याख्याता पर अपशब्द और धमकाने की शिकायत...

बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत लोहर्सी (सोन) स्कूल में प्राचार्य और व्याख्याता के बीच विवाद का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने व्याख्याता सानुज राम सोनी पर स्टाफ के सामने अपशब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीईओ, बीईओ और पचपेड़ी थाने में शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक उपस्थिति रजिस्टर और सीएल को लेकर विवाद के दौरान मामला बढ़ा और प्राचार्य को कथित तौर पर धमकाया गया।
व्याख्याता पर अपशब्द और धमकाने की शिकायत. (प्राचार्य को धमकी)
आरोप है कि बीच-बचाव करने वाले स्टाफ के साथ भी धमकी भरा व्यवहार किया गया। प्राचार्य ने शिकायत में भविष्य में किसी तरह के शारीरिक नुकसान की आशंका भी जताई है और कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्कूल में प्रशासनिक नियंत्रण और अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं बीईओ की मॉनिटरिंग और भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। मामले में शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारियों और पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जानी है……..





