शव बरामद: अरपा नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गणेश विसर्जन के बाद नारियल निकालने नदी में उतरे थे किशोर, गहरे पानी में समाए, परिवारों में मातम

बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना दयालबंद के मधुबन इलाके की है, (शव बरामद) जहां शनिवार दोपहर नहाने के दौरान दो बच्चे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी रही। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है….

गणेश विसर्जन के बाद नारियल निकालने नदी में उतरे थे किशोर (शव बरामद)

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मधुबन अटल आवास के रहने वाले 13 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय मोहम्मद इमरेश शनिवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नदी में बने गहरे गड्ढे की चपेट में आने से दोनों किशोर डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इधर, बच्चों के डूबने की खबर फैलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने खुद नदी में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। हालांकि, घटना के करीब सवा घंटे बाद तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया

बताया जा रहा है कि दोनों किशोर नदी में नहाने के दौरान गणेश विसर्जन के बाद बहकर आ रहे नारियल को निकालने के लिए गहरे पानी की ओर चले गए थे। इसी दौरान एक किशोर गहराई में फंस गया। उसे बचाने के लिए दूसरा किशोर भी आगे बढ़ा, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए। हादसे के बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की और संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की।

काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर शाम 13 वर्षीय आयान अंसारी का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, दूसरे किशोर मोहम्मद इमरेश की तलाश जारी रही। नदी किनारे मौजूद परिजन अपनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button