आरोप: CSP गगन कुमार पर अभद्र व्यवहार और धमकी का आरोप

NSUI प्रदेश सचिव ने निष्पक्ष जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग

बिलासपुर में सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार के खिलाफ कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने की शिकायत सामने आई है। (आरोप)  एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रोशन भास्कर ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर को रोशन भास्कर एक प्रकरण की जानकारी लेने तारबाहर थाना पहुंचे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी के कार्यालय में मौजूद सीएसपी गगन कुमार से उनकी मुलाकात हुई।

NSUI प्रदेश सचिव ने निष्पक्ष जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग (आरोप)

रोशन भास्कर का आरोप है कि अपना परिचय देने के बाद CSP ने उनके साथ कथित तौर पर रूखे और अपमानजनक लहजे में बातचीत की। उन्हें कुर्सी से उठने के लिए कहा गया और कथित रूप से नेतागिरी करने सहित अन्य असम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें धमकीपूर्ण अंदाज में तत्काल वहां से चले जाने को कहा गया। उनके साथ मौजूद महिला के साथ भी कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

रोशन भास्कर ने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने और स्वतंत्र अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। आरोप सही पाए जाने पर सीएसपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button