बड़ा हादसा: देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के 3 छात्र…..

एक छात्र का शव बरामद, 2 की तलाश जारी... सेल्फी के दौरान नदी में गिरने से हुआ हादसा......

जांजगीर-चांपा के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में (बड़ा हादसा) पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हसदेव नदी के तेज बहाव में तीन छात्र बह गए। शुक्रवार देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद शनिवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक छात्र पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं सचिन सिंह और मुरारी साहू की तलाश अभी भी जारी है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है

सेल्फी के दौरान नदी में गिरने से हुआ हादसा (बड़ा हादसा)

बिलासपुर जिले के चौकसे कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी पहुंचे थे। चार छात्र और चार छात्राएं हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान तीन छात्र नदी किनारे सेल्फी लेने पहुंचे, जहां एक छात्र का पैर फिसलने से वह तेज बहाव में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों साथी भी नदी में कूद गए और देखते ही देखते तीनों तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। साथ मौजूद छात्र-छात्राओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर सैनिकों की गोताखोर टीम की मदद से तलाश शुरू की गई।

शुक्रवार शाम से देर रात तक चले सर्चिंग अभियान के बावजूद तीनों छात्रों का पता नहीं चल सका और अंधेरा बढ़ने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा। शनिवार सुबह दोबारा गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने नदी में तलाश शुरू की, जिसके बाद पवन लाल का शव बरामद कर लिया गया। अब पुलिस और रेस्क्यू टीम सचिन सिंह और मुरारी साहू की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर से छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के अनुसार पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और दोनों लापता छात्रों की तलाश लगातार जारी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button