मासूम की हत्या: दो साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, इलाज के दौरान बच्ची की मौत…

भाई की पत्नी और बच्ची को रायपुर ले गया आरोपी, विवाद के बाद मासूम की गई जान....

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। (मासूम की हत्या) यहां एक व्यक्ति पर अपने ही भाई की पत्नी और उसकी दो साल की मासूम बच्ची को रायपुर ले जाने और विवाद के बाद बच्ची को आग में झोंकने का गंभीर आरोप लगा है। आग से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे घटनाक की जांच की जा रही है….

विवाद के बाद मासूम की गई जान (मासूम की हत्या)

बताया जा रहा है कि घुटकु निवासी सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को आरोपी नितिन लोनीया सोसायटी जाने की बात कहकर अपने साथ रायपुर ले गया था। इसके बाद दोनों वहीं काम करने लगे। कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान नितिन ने महिला की दो साल की मासूम बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया……

WhatsApp Image 2026 09 09 at 4.50.47 PM

मामले को लेकर बच्ची के पिता सुधीर ने अपने ही भाई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बच्ची के नाना का कहना है कि सुधीर की पत्नी की मानसिक स्थिति शुरू से ठीक नहीं थी और आरोप है कि आरोपी इसी स्थिति का फायदा उठा रहा था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ हुई घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है…..

वहीं मामले को लेकर एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी नितिन लोनीया महिला और उसके दो साल के बच्चे को लेकर रायपुर गया था। वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पर बच्ची को आग में झोंकने का आरोप है। बच्ची झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोनी पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों, और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button