हॉस्पिटल पर जुर्माना: एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट डंप करना पड़ा महंगा, श्रीराम केयर हॉस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना.
अनधिकृत जगह पर मेडिकल वेस्ट मिलने पर नगर निगम की कार्रवाई, अस्पताल प्रबंधन पर लगाया अर्थदंड....

बिलासपुर में एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत जगह पर डंप करना श्रीराम केयर हॉस्पिटल को महंगा पड़ गया। (हॉस्पिटल पर जुर्माना) नगर निगम ने अस्पताल पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। मंगला के छपराभाठा इलाके में निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयां निर्धारित प्रक्रिया के बजाय डंप मिली थीं। निगम ने भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है…..
अस्पताल प्रबंधन पर लगाया अर्थदंड (हॉस्पिटल पर जुर्माना)
मामला मंगला के छपराभाठा इलाके का है, जहां नगर निगम की टीम ने 5 सितंबर को निरीक्षण किया था। इस दौरान श्रीराम केयर हॉस्पिटल से संबंधित एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत रूप से डंप मिला। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयों का निपटान खुले में या अनधिकृत जगह पर नहीं किया जा सकता। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निपटान जरूरी है। निगम ने अस्पताल प्रबंधन को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी…..






One Comment