चीनी सत्याग्रह: चीनी के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, नेहरू चौक में किया सत्याग्रह.
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

बिलासपुर में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। (चीनी सत्याग्रह) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन कर चीनी सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा और आम लोगों को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट लगातार प्रभावित हो रहा है….
केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना (चीनी सत्याग्रह)
नेहरू चौक में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत की कई वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। चीनी की कीमत बढ़ने से आम परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। उनका कहना है कि महंगाई पर तत्काल प्रभाव से ध्यान देने की जरूरत है…..
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि महंगाई का असर केवल चीनी की कीमतों तक सीमित नहीं है। खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम आदमी पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान चीनी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित होता है….
महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,
महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री शिल्पी तिवारी ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। सीमित आय में परिवारों के लिए बढ़ते खर्च को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा आम जनता की बजाय बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम परिवारों को राहत देने की मांग की है…..
तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में चीनी जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ की कीमत बढ़ने से आम लोगों की परेशानी और बढ़ती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद आने वाले पर्वों को देखते हुए सरकार को कीमतों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई से परेशान है और सरकार को आम लोगों के हित में राहत के कदम उठाने चाहिए…..
आम लोगों को राहत देने की मांग
कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने भी महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल से लेकर घरेलू जरूरत की वस्तुओं तक बढ़ती कीमतों का असर आम परिवारों की बचत पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के परिवारों को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम लोगों को राहत देने की मांग की है….
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी सत्याग्रह केवल चीनी की कीमतों का मुद्दा नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की आवाज है। नेताओं ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम जनता का घरेलू बजट लगातार प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। नेहरू चौक पर हुए प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया…..





