करंट से मौत: रतनपुर में बिजली के तार की चपेट में आया अधेड़, करंट लगने से मौत…..
मंदिर दर्शन के लिए साइकिल से निकला था ईश्वर अनंत,

रतनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, (करंट से मौत) जहां रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईश्वर अनंत साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे।
रास्ते में करंट ने ली जान (करंट से मौत)
इसी दौरान मेला ग्राउंड के पास रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली के तार की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रतनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रास्ते में बिजली का तार कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है……





