प्राचार्य गिरफ्तार: बिलासपुर ACB ने किरारी स्कूल के प्राचार्य और बाबू को 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
वेतन एरियर पास करने के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत,

जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में (प्राचार्य गिरफ्तार) बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 (बाबू) विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्कूल में ही पदस्थ लिपिक मनीष राठौर के लगभग 80 हजार रुपये के वेतन एरियर भुगतान को पास कराने के एवज में इन दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
वेतन एरियर पास करने के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत, (प्राचार्य गिरफ्तार)
परेशान होकर प्रार्थी ने मामले की लिखित शिकायत एसीबी बिलासपुर से की, जिसके बाद अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही स्कूल परिसर में प्रार्थी से 10 हजार रुपये की रकम ली गई, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर प्राचार्य और बाबू दोनों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





