हिस्ट्रीशीटर जुलूस: बिलासपुर में झड़प-पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सुहैल समेत 20 आरोपी गिरफ्तार
कट्टा-पिस्टल समेत हथियार बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

बिलासपुर| दो पक्षों के बीच हुई झड़प, बवाल और पथराव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। (हिस्ट्रीशीटर जुलूस) पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सुहैल खान गुट से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। वहीं रामसिंह गुट के 3 आरोपियों को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस (हिस्ट्रीशीटर जुलूस)
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुटी हुई है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला, जिसके जरिए पुलिस ने उपद्रव और हिंसा में शामिल लोगों को कड़ा संदेश दिया। मामले में पुलिस की आगे भी जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।





