पटवारियों का प्रदर्शन: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर राजस्व पटवारी संघ का प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर (पटवारियों का प्रदर्शन) बिलासपुर जिला राजस्व पटवारी संघ ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पटवारियों ने वेतन विसंगति दूर करने और समयबद्ध पदोन्नति की मांग उठाते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। संघ का कहना है कि वर्ष 2016 में पटवारियों का ग्रेड पे 2200 से बढ़ाकर 2400 किया गया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ पटवारी 2200 के ग्रेड पे पर ही कार्यरत हैं, जिससे लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी। (पटवारियों का प्रदर्शन)

वहीं पदोन्नति नहीं मिलने के कारण कई पटवारी भर्ती से लेकर सेवानिवृत्ति तक एक ही पद पर कार्य करने को मजबूर हैं। संघ ने कहा कि अन्य विभागों में कर्मचारियों को निर्धारित समय पर पदोन्नति मिल जाती है, लेकिन पटवारियों के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी दोनों प्रमुख मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रांत के निर्देशानुसार आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button