सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई : सिरगिट्टी में पुलिस का सख्त अभियान, अड्डेबाजों, नशाखोरों समेत 11 आरोपी गिरफ्तार……
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई तेज

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने (सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई) के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी, मारपीट और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
फरार वारंटी भी पुलिस के शिकंजे में (सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई)
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशाखोरी करते मिले दो युवकों, सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर लोगों की आवाजाही प्रभावित करने वाले तीन लोगों तथा मारपीट और विवाद में शामिल तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है





