सर्पदंश: रतनपुर के पचरा गांव में दर्दनाक हादसा,सोते समय जहरीले करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की मौत
सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में (सर्पदंश) सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में सो रही 9 वर्षीय तीसरी कक्षा की छात्रा शालनी अघरिया को एक जहरीले करैत सांप ने हाथ की उंगली पर डस लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बरसात के मौसम में हुई इस घटना से परिवार और पूरे गांव में पसरा मातम (सर्पदंश)
परिजनों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे जब उनकी नजर घर में घुसे सांप और बच्ची के हाथ पर पड़े काटने के निशान पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और वे तत्काल उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है





