नदी मे लाश: अरपा नदी में युवक का संदिग्ध शव, युवक की नहीं हो सकी पहचान

कोनी थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार के पास तैरता मिला

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समृद्धि विहार के पास (नदी मे लाश) अरपा नदी में एक 25 से 30 वर्ष के अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवक की नहीं हो सकी पहचान (नदी मे लाश)

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला, लेकिनफिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है और मौत के असल कारणों तथा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाते हुए आगे की जांच में जुट गई है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button