विरोध प्रदर्शन: बोदरी में मटकी फोड़कर भाजपा पर साधा निशाना

राम मंदिर दान चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा

अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। (विरोध प्रदर्शन) इसी कड़ी में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी नगर पालिका क्षेत्र में पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आमसभा से हुई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।आमसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मटकी लेकर पदयात्रा निकाली।

राम मंदिर दान चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा (विरोध प्रदर्शन)

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि राम भक्तों द्वारा श्रद्धा और आस्था से दिया गया दान पूरी पारदर्शिता के साथ सुरक्षित रहना चाहिए। उनका आरोप था कि दान राशि में कथित अनियमितताओं ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।पदयात्रा के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर अपना विरोध जताया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित गड़बड़ी स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को देशभर के राम भक्तों के बीच ले जाकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे रही है। उनका कहना था कि आस्था से जुड़े विषयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तरीकों से इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। रविवार को चकरभाठा-बोदरी क्षेत्र में आयोजित यह पदयात्रा भी उसी अभियान का हिस्सा रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button