चाकूबाजी: सड़क पर थूकने के विवाद में पिता-पुत्र ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक को पिता-पुत्र ने घोंपा चाकू, आंतें बाहर आने से हालत गंभीर

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिमा नगर में एक मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया (चाकूबाजी) जब क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे शिवम नायक नामक युवक का थूक गलती से आदर्श नगर निवासी विष्णु दास के पैर पर गिर गया। पैर साफ करने की बात को लेकर शुरू हुई यह बहस देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई, जब विष्णु दास ने अपने पिता विजय कुमार को मौके पर बुला लिया।

क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक को पिता-पुत्र ने घोंपा चाकू (चाकूबाजी)

आरोप है कि विजय कुमार ने पीड़ित शिवम को पीछे से जकड़ लिया, जिसका फायदा उठाकर विष्णु दास ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस क्रूर हमले में शिवम के पेट पर गहरे घाव आए और उसकी आंतें तक बाहर निकल आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों व दोस्तों ने लहूलुहान अवस्था में शिवम को तत्काल सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका गंभीर उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button